सीहोर में 3 माह से श्रवण जांच मशीन खराब, दिव्यांग भोपाल जाने को मजबूर, कांग्रेस ने दी चेतावनी
सीहोर के जिला विकलांग पुनर्वास केंद्र में श्रवण जांच मशीन तीन माह से खराब है। इससे दिव्यांगजनों को जांच के लिए भोपाल जाना पड़ रहा है। कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने मशीन तत्काल ठीक कराने या नई मशीन लगाने की मांग करते हुए आंदोलन की चेतावनी दी है।
Sunil Sharma
28 Oct 2026

























