सीहोर में शिक्षक ने किया सराहनीय कार्य, 8 हजार रुपए जुटाए; 800 फीट दूर डीपी से स्कूल तक पहुंचाई बिजली
सीहोर के शासकीय माध्यमिक शाला कौड़ियाछीतू में बिजली की समस्या से स्मार्ट क्लास और डिजिटल पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। करीब 90 प्रतिशत समय बिजली नहीं रहने पर प्रधान अध्यापक संजय सक्सेना और स्कूल स्टाफ ने आपसी सहयोग से करीब 8 हजार रुपए जुटाए। शिक्षकों ने 800 फीट दूर नई डीपी से स्कूल तक बिजली पहुंचाकर बच्चों की पढ़ाई के लिए स्थायी समाधान तैयार किया।
Sunil Sharma
4 Oct 2026
































