बेटमा:रंगवासा ग्राम पंचायत में दोपहर तक लटका रहा ताला, ग्रामीणों ने सचिव की कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल
देपालपुर की ग्राम पंचायत रंगवासा में मंगलवार को पंचायत व्यवस्था पर उस समय सवाल खड़े हो गए, जब दोपहर लगभग 12 बजे तक पंचायत भवन के मुख्य द्वार पर ताला लटका मिला। पंचायत संबंधी कार्यों के लिए पहुंचे ग्रामीणों को कार्यालय बंद मिलने के कारण काफी देर तक इंतजार करना पड़ा। इससे ग्रामीणों में नाराजगी देखी गई और उन्होंने पंचायत के सचिव मोहन सिंह मकवाना की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए।
Rahul Devda
21 Jul 2026


























