शिवपुरी को 2500 करोड़ की सौगात:सीएम डॉ. मोहन यादव ने किया अदाणी डिफेंस प्लांट का शिलान्यास
शिवपुरी जिले के लिए रविवार का दिन ऐतिहासिक बन गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोलारस के पाली गांव के पास अडाणी डिफेंस एंड एयरोस्पेस द्वारा स्थापित किए जाने वाले लगभग 2,500 करोड़ के डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग प्रोजेक्ट का शिलान्यास किया। इस परियोजना को दक्षिण एशिया के निजी क्षेत्र का सबसे बड़ा मिसाइल और एडवांस्ड डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग ईकोसिस्टम बताया गया।
Rohit Sharma
5 Jul 2026


























