NMDC दंतेवाड़ा की लापरवाही, रिजर्व फॉरेस्ट में 3 KM तक फैला लोहे का मलबा, वन विभाग करेगा FIR
बैलाडीला के डिपॉजिट नंबर-14 में खनन के बाद मचे नुकसान से हड़कंप, जंगल में हजारों पेड़-पौधों पर खतरा,मलबा खिसकना अब भी जारी, वन विभाग करेगा नुकसान का आकलन।दंतेवाड़ा के बैलाडीला स्थित NMDC डिपॉजिट नंबर-14 में खनन से निकला आयरन वेस्ट करीब 3 किलोमीटर तक रिजर्व फॉरेस्ट में फैल गया है। वन विभाग ने मौके पर निरीक्षण कर मामले को गंभीर बताया है।
PREM
24 Nov 2026































