ग्वालियर में तंजानियाई छात्रा को पार्ट-टाइम जॉब का झांसा देकर बार-बार जमा कराए पैसे, 50 हजार की साइबर ठगी
ग्वालियर में पढ़ाई कर रही तंजानिया की छात्रा साइबर ठगी का शिकार हो गई। वर्क फ्रॉम होम पार्ट-टाइम जॉब दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने 15 और 16 अक्टूबर को पेटीएम यूपीआई के जरिए 13 ट्रांजैक्शन में 50 हजार रुपए ठग लिए। नौकरी नहीं मिलने और रकम वापस मांगने पर आरोपियों ने उसे ब्लॉक कर दिया। शिकायत के बाद सिरोल थाना पुलिस ने ई-जीरो एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Naresh Bhagoria
23 Oct 2026


























