करवाचौथ पर सोलह शृंगार के साथ रील का क्रेज, 10 हजार तक किए जा रहे खर्च; प्रोफेशनल कपल शूट और टैटू का भी आकर्षण
इंदौर में करवाचौथ पर सोलह शृंगार के साथ प्रोफेशनल फोटोशूट, कपल रील और टैटू बनवाने का क्रेज बढ़ रहा है। महिलाएं पति के साथ यादगार पल संजोने के लिए फोटोग्राफर बुक कर रही हैं। करीब दो हजार रुपए में रील और एडिटेड फोटो का पैकेज मिल रहा है। कुछ महिलाएं त्योहार की तैयारियों पर पांच से दस हजार रुपए तक खर्च कर रही हैं।
Naresh Bhagoria
28 Oct 2026
























