ग्वालियर हाईकोर्ट ने कहा-काउंटर सिग्नेचर नहीं होने से बस संचालन नहीं रोकें
ग्वालियर हाईकोर्ट ने अंतरराज्यीय बस संचालन से जुड़े मामले में निर्देश दिया कि वैध परमिट और पात्रता पूरी होने पर काउंटर सिग्नेचर के आवेदन पर दो सप्ताह में कार्रवाई की जाए। कोर्ट ने यह भी कहा कि केवल काउंटर सिग्नेचर लंबित होने के आधार पर वैध परमिट वाली बस को संबंधित अंतरराज्यीय मार्ग पर चलने से नहीं रोका जाए।
Ambrish Anand
22 Sep 2026
































