उपभोक्ता आयोग का आदेश : दुर्घटनाग्रस्त बाइक की मरम्मत के लिए देनी होगी जुर्माने सहित क्लेम की राशि
जिला उपभोक्ता आयोग ने दुर्घटनाग्रस्त बाइक की मरम्मत संबंधी क्लेम के मामले में उपभोक्ता को राहत दिलाई है। मामले में दुर्घटना के वक्त बाइक उपभोक्ता का दोस्त चला रहा था। बीमा कंपनी बजाज एलायंज जनरल इंश्योरेंस ने कहा कि जमा किया गया लाइसेंस उपभोक्ता का नहीं बल्कि उनके दोस्त का है, इस तर्क को आयोग ने नहीं माना।
Naresh Bhagoria
28 May 2026


























