घर बनवाना हुआ मंहगा!महंगाई की मार से बिल्डर परेशान; लोहा, सीमेंट और टाइल्स के दाम 20 से 30% बढ़े
निर्माण सामग्री के लगातार बढ़ते दामों ने इंदौर सहित प्रदेशभर के बिल्डरों और कंस्ट्रक्शन कारोबारियों की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। लोहा, सीमेंट, वायरिंग, टाइल्स और बाथरूम फिटिंग जैसी सामग्री महंगी होने से कई प्रोजेक्ट घाटे में पहुंच गए हैं। पुराने रेट पर हुए अनुबंध अब कारोबारियों पर आर्थिक दबाव बढ़ा रहे हैं। वहीं, पानी के टैंकरों की बढ़ती लागत ने भी निर्माण कार्य को और महंगा बना दिया है।
Rohit Sharma
27 May 2026



























