घर बनवाना हुआ मंहगा!महंगाई की मार से बिल्डर परेशान; लोहा, सीमेंट और टाइल्स के दाम 20 से 30% बढ़े
अंतरराष्ट्रीय हालात, बढ़ती महंगाई और निर्माण सामग्री के लगातार बढ़ते दामों ने अब भवन निर्माण कारोबार पर सीधा असर डालना शुरू कर दिया है। इंदौर सहित प्रदेशभर में बिल्डर और कंस्ट्रक्शन कारोबारी भारी आर्थिक दबाव का सामना कर रहे हैं। पुराने रेट पर हुए अनुबंध अब घाटे का सौदा साबित होने लगे हैं। लगातार बढ़ती लागत के कारण छोटे ठेकेदारों और लोकल बिल्डरों की मुश्किलें बढ़ती दिखाई दे रही हैं।
Rohit Sharma
27 May 2026


























