प. बंगाल राज्यपाल को बम से उड़ाने की धमकी :ई-मेल में आरोपी ने अपना मोबाइल नंबर भी लिखा, BJP ने CM ममता को घेरा
पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को गुरुवार देर रात ई-मेल के जरिए जान से मारने और बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी के बाद राजभवन में हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। राज्य पुलिस और CRPF के 60-70 जवान तैनात किए गए हैं। मामले की जानकारी सीएम ममता बनर्जी और गृह मंत्रालय को दी गई है।
Manisha Dhanwani
9 Jan 2026

























