छिंदवाड़ा PG कॉलेज में बवाल! बैरिकेड तोड़कर पहुंचे NSUI कार्यकर्ता, ABVP से आमना-सामना
छिंदवाड़ा के PG कॉलेज में मंगलवार को NSUI कार्यकर्ताओं के घेराव के दौरान जमकर हंगामा हुआ। प्रदर्शनकारियों ने बैरिकेड तोड़कर कॉलेज परिसर में प्रवेश की कोशिश की, जिसके बाद NSUI और ABVP कार्यकर्ता आमने-सामने आ गए। नारेबाजी और धक्का-मुक्की के दौरान पुलिस से भी नोकझोंक हुई। दो महिला पुलिसकर्मियों समेत कई पुलिसकर्मियों के घायल होने की खबर है।
Shyam Sahu
1 Sep 2026


























