Raipur: HC ने जारी की छत्तीसगढ़ में सांसद- विधायकों के लंबित क्रिमिनल केस की अपडेटेड स्टेटस रिपोर्ट
हाईकोर्ट की निगरानी में जनप्रतिनिधियों के केस, बिलासपुर से रायपुर और राजनांदगांव तक लंबित प्रकरणों का ब्यौरा। बिलासपुर में कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव के खिलाफ सीजेएम कोर्ट में क्रिमिनल केस नंबर 541/2026 लंबित है। रिपोर्ट के अनुसार प्रकरण में BNS की धारा 190, 191(2), 192 और 126(2) के तहत कार्रवाई दर्ज है। मामले में साक्ष्य के लिए 20 अगस्त 2026 की तारीख निर्धारित की गई थी।
PREM
25 Aug 2026


























