Surajpur:छत्तीसगढ़ में 10 करोड़ का पुल बारिश में बहा, निर्माण की गुणवत्ता पर उठे सवाल
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के प्रतापपुर विकासखंड में भारी बारिश के बीच करोड़ों रुपये की लागत से बना पुल बह जाने का मामला सामने आया है। धोंधा गांव में नदी पर निर्मित इस पुल की लागत करीब 10 करोड़ रुपये बताई जा रही है। गुरुवार को इलाके में भारी बारिश हुई और रातभर बारिश जारी रहने के बाद नदी का जलस्तर और बहाव बढ़ गया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने जब नदी की ओर देखा तो पुल का बड़ा हिस्सा बह चुका था। मौके पर पुल के कई हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त नजर आए। कहीं पिलर उखड़े पड़े थे तो कहीं स्लैब नदी के पानी में
PREM
17 Aug 2026


























