CG NEWS: खुले गड्ढों में बच्चों की मौत पर सख्त हुआ बाल आयोग, सभी कलेक्टरों और नगर निकायों को नोटिस, 7 जुलाई तक मांगी रिपोर्ट
बारिश के मौसम में खुले गड्ढों और नालियों में गिरकर बच्चों की मौत के लगातार सामने आ रहे मामलों के बाद छत्तीसगढ़ राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग ने सख्त रुख अपनाया है। आयोग ने नगरीय प्रशासन विभाग, प्रदेश के सभी जिला कलेक्टरों और नगरीय निकायों को नोटिस जारी कर तत्काल सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।आयोग ने कहा है कि कई कॉलोनियों, निर्माणाधीन परियोजनाओं और सड़कों पर खुदाई के बाद खुले छोड़े गए गड्ढे बारिश में पानी से भर जाते हैं। ऐसे में बच्चों को उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता
Prem Nirmalkar
1 Jul 2026



























