CG NEWS:छत्तीसगढ़ में OTP सिस्टम खत्म: अब अंगूठे के निशान से ही मिलेगा राशन, फर्जीवाड़ा रोकने सरकार का बड़ा फैसला
छत्तीसगढ़ सरकार ने सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) में पारदर्शिता बढ़ाने और राशन वितरण में हो रहे फर्जीवाड़े को रोकने के लिए बड़ा कदम उठाया है। खाद्य संचालनालय ने राशन दुकानों में OTP आधारित राशन वितरण व्यवस्था को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश जारी किया है। अब राशन कार्डधारकों को राशन प्राप्त करने के लिए स्वयं उपस्थित होकर आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन कराना होगा। खाद्य विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि OTP प्रणाली का दुरुपयोग कर सरकारी चावल की कालाबाजारी की जा रही है। जांच में सामने
Prem Nirmalkar
22 Jun 2026



























