CG NEWS: महाराष्ट्र को भाया छत्तीसगढ़ मॉडल! धान खरीदी सिस्टम सीखने 18 जून को पहुंचेगा विधायकों का दल
छत्तीसगढ़ की धान खरीदी व्यवस्था का अध्ययन करेगी महाराष्ट्र सरकार, 18-19 जून को पहुंचेगा विधायकों का प्रतिनिधिमंडल महाराष्ट्र से आने वाले प्रतिनिधिमंडल में 9 विधायक, 3 विधान परिषद सदस्य और 2 वरिष्ठ अधिकारी शामिल हैं। यह दल रायपुर में विभिन्न धान उपार्जन केंद्रों का निरीक्षण करेगा। साथ ही खरीदी प्रक्रिया, भंडारण व्यवस्था, भुगतान प्रणाली और प्रशासनिक मॉनिटरिंग तंत्र का भी अध्ययन किया जाएगा।
PREM
17 Jun 2026


























