CG NEWS:कांकेर में खनिज का ड्रोन एक्शन, रेत माफिया पर बड़ी कार्यवाही : 9 ट्रैक्टर जब्त, 8.36 लाख का जुर्माना
कांकेर जिले में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर प्रभावी नियंत्रण के लिए खनिज विभाग ने आधुनिक ड्रोन तकनीक का सहारा लिया है। बुधवार रात चारामा से कांकेर तक बहने वाली नदियों और संवेदनशील क्षेत्रों में ड्रोन कैमरे से व्यापक निगरानी अभियान चलाया गया। इस हाईटेक ऑपरेशन के दौरान अवैध रेत परिवहन में लगे कुल 9 ट्रैक्टर जब्त किए गए, जिन्हें पुलिस अभिरक्षा और कलेक्टर परिसर में सुरक्षित रखा गया है। खनिज विभाग के अनुसार ड्रोन सर्विलांस के दौरान चारामा तहसील के ग्राम खस्था और कांकेर तहसील के माटवाड़ा-कोकपुर क्षे
Prem Nirmalkar
3 Jul 2026



























