CG NEWS:छत्तीसगढ़ में विकास कार्यों में देरी पर बड़ा एक्शन: 2 ठेकेदार ब्लैकलिस्ट, 8 को नोटिस जारी
छत्तीसगढ़ सरकार ने सड़क और पुल निर्माण कार्यों में देरी करने वाले ठेकेदारों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। उप मुख्यमंत्री एवं लोक निर्माण मंत्री अरुण साव के निर्देश पर लोक निर्माण विभाग ने दो ठेकेदारों का पंजीयन दो वर्षों के लिए निरस्त कर दिया है, जबकि आठ अन्य ठेकेदारों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। यह कार्रवाई बस्तर संभाग के दौरे के दौरान निर्माण कार्यों की समीक्षा में सामने आई अनियमितताओं और धीमी प्रगति के बाद की गई है। लोक निर्माण विभाग के अनुसार कई सड़क और पुल परियोजनाएं निर्धारित समयस
Prem Nirmalkar
16 Jun 2026



























