सोहागपुर में CC रोड निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, पार्षद ने जांच तक काम रोकने की मांग
सोहागपुर नगर परिषद के वार्ड क्रमांक 8 में खेड़ापति मंदिर के पास चल रहे CC रोड निर्माण की गुणवत्ता पर पार्षद भास्कर मांझी ने सवाल उठाए हैं। उन्होंने CMO को पत्र देकर निर्माण कार्य रोकने, सड़क की मोटाई, सामग्री और तकनीकी मानकों की जांच कराने की मांग की है। पार्षद ने जांच पूरी होने के बाद ही निर्माण और भुगतान की मांग की है।
Shivani Gupta
21 Aug 2026



























