Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सोहागपुर:विकास कार्यों की बड़ी सौगात, मातापुरा में सीसी रोड, व्यायामशाला और प्रजापति समाज भवन को मिली मंजूरी

सोहागपुर में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को गति मिली। मातापुरा में सीसी रोड, व्यायामशाला और प्रजापति समाज भवन को मंजूरी मिली। विधायक विजयपाल सिंह ने लाड़ली बहना योजना, औद्योगिक विकास और मुख्यमंत्री के मुहासा दौरे की भी जानकारी दी।
सोहागपुर में डेढ़ करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों को गति मिली

नगर परिषद क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति देने के लिए कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को मंजूरी दी गई है। मातापुरा क्षेत्र में सीसी रोड, व्यायामशाला और प्रजापति समाज भवन के निर्माण को स्वीकृति मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों को बुनियादी सुविधाओं का लाभ मिलेगा। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि इन कार्यों से क्षेत्र के विकास को नई दिशा मिलेगी और नागरिकों की लंबे समय से चली आ रही मांगें पूरी होंगी।

डेढ़ करोड़ से अधिक की लागत से होंगे विकास कार्य

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने बताया कि नगर परिषद सोहागपुर में करीब 1.50 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विभिन्न विकास कार्य कराए जा रहे हैं। इनमें कई सड़कों का निर्माण शामिल है। उन्होंने कहा कि कई परियोजनाओं का भूमिपूजन किया जा चुका है, जबकि शेष कार्य भी जल्द शुरू किए जाएंगे। नगर परिषद क्षेत्र में तेजी से बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है ताकि नागरिकों को बेहतर सड़क, भवन और अन्य सुविधाएं मिल सकें।

विद्युत व्यवस्था में भी आया सुधार

विधायक ने बताया कि क्षेत्र में किए गए कार्यों के बाद बिजली आपूर्ति व्यवस्था में काफी सुधार हुआ है। अब उपभोक्ताओं को पहले की तुलना में अधिक सुचारु बिजली मिल रही है, जिससे आम लोगों को राहत मिली है।

ये भी पढ़ें: पचमढ़ी को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम शुरू, 'Pals & Pearls of Pachmarhi' अभियान का शुभारंभ

रक्षाबंधन पर लाड़ली बहनों को मिलेगा अतिरिक्त उपहार

विधायक ठाकुर विजयपाल सिंह ने कहा कि रक्षाबंधन के अवसर पर प्रदेश सरकार लाड़ली बहना योजना की हितग्राही महिलाओं को नियमित राशि के अलावा 250 रुपये की अतिरिक्त सहायता उपहार स्वरूप देगी। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार भविष्य में योजना की मासिक राशि को 3,000 रुपये से बढ़ाकर 5,000 रुपये करने की दिशा में भी प्रयास कर रही है।

29 जुलाई को मुख्यमंत्री करेंगे मुहासा औद्योगिक क्षेत्र का दौरा

विधायक ने जानकारी दी कि 29 जुलाई को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मुहासा औद्योगिक क्षेत्र का दौरा करेंगे। इस दौरान औद्योगिक क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की जाएगी तथा नई औद्योगिक परियोजनाओं को गति देने पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि औद्योगिक विकास से नर्मदापुरम जिले और सोहागपुर विधानसभा क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे। आने वाले समय में सोहागपुर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों में अपनी अलग पहचान बनाएगा, जिसका लाभ किसानों, व्यापारियों, युवाओं और आम नागरिकों को मिलेगा।

ये भी पढ़ें: गुना: डॉ. सतीश राजपूत की अनूठी पहल, हर रविवार महिलाओं को मुफ्त इलाज और दवा; अब तक सैकड़ों को मिला लाभ

बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि और नागरिक रहे मौजूद

कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष श्रीमती लता यशवंत पटेल, उपाध्यक्ष आकाश रघुवंशी, भाजपा मंडल अध्यक्ष अश्वनी कुमार सरोज, पूर्व मंडल अध्यक्ष अनिल गहरैया, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष नीरज यादव, तुलसी कहार, गोपाल महेश्वरी, अभिषेक चौहान, आशीष विश्वकर्मा, भास्कर मांझी, गौरव पालीवाल, गौरव अग्रवाल, इंद्र कुमार दीवान, यजुर्वेद रघुवंशी, अभिनव पालीवाल, राकेश मंडल, शंकर मालवीय, मिथिलेश ठाकुर, नितिन कहार, भगवान सिंह ठाकुर, अंकुश जैसवाल, नगर परिषद सीईओ धर्मेंद्र शर्मा, संजय परसाई, प्रशांत मालवीय सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नगरवासी उपस्थित रहे।

Edited By: Sumit Shrivastava

Neelam Tiwari
By Neelam Tiwari

नीलम तिवारी - सोहागपुर के वरिष्ठ पत्रकार, 40 वर्षों से निष्पक्ष, जनसरोकार और ग्रामीण मुद्दों की निर्...

Latest Posts