अंतरराष्ट्रीय सांची महोत्सव 28 और 29 नवंबर को; देश-विदेश से आएंगे श्रद्धालु, भगवान बुद्ध केे शिष्यों के अस्थि कलश के होंगे दर्शन
रायसेन जिले की ऐतिहासिक नगरी सांची में 28 और 29 नवंबर को दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सांची महोत्सव आयोजित होगा। इसमें भगवान बुद्ध के परम शिष्य सारिपुत्र और महामौद्गल्यायन के पवित्र अस्थि कलश श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखे जाएंगे। पहले दिन महाबोधि सोसाइटी से भव्य शोभायात्रा निकलेगी, जिसमें वियतनाम का विशेष दल भी शामिल होगा।
Naresh Bhagoria
19 Nov 2026































