कांकेर में सर्चिंग के दौरान बड़ा नक्सल डंप बरामद, जमीन के नीचे छिपे थे हथियार और कारतूस
कांकेर-महाराष्ट्र सीमा पर जवानों की बड़ी कार्रवाई, 12 बोर की दो रायफल समेत 11 कारतूस और प्रिंटर बरामद,कांकेर में नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। जिला बल, BSF और BDS की संयुक्त टीम ने 29 सितंबर को ग्राम दागुनटोला-पुसगटटा के बीच जंगल-पहाड़ी क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान जवानों को संदिग्ध स्थान पर जमीन के नीचे छिपाया गया नक्सल डंप मिला।
PREM
30 Sep 2026
































