भाजपा प्रभारी बिप्लब देव ने बोला हमला-राहुल गांधी दिखावा करते हैं, मन से कुछ नहीं करते
भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बालाघाट दौरे को दिखावा बताया है। उन्होंने कहा कि वे परिवार के लिए जीते हैं। देव ने देश की सभी समस्याओं की वजह नेहरू परिवार और कांग्रेस के लंबे समय तक के शासन को बताया। उन्होंने नेताओं को शालीनता बनाए रखने और पार्टी की बातें सार्वजनिक मंच पर न रखने की नसीहत दी।
Naresh Bhagoria
1 Oct 2026
































