भाजपा प्रभारी बिप्लब देव ने बोला हमला-राहुल गांधी दिखावा करते हैं, मन से कुछ नहीं करते

भोपाल। भाजपा के प्रदेश प्रभारी बिप्लब देव ने राहुल गांधी के मप्र में राहुल गांधी के दौरे को लेकर कहा कि वे कहीं भी पहुंच सकते हैं, लेकिन जहां जाना नहीं चाहता, जहां जाना नहीं चाहिए, वहां नहीं जाते और जो करना चाहिए वह नहीं करते। देब यहां भाजपा नेताओं के साथ बैठक के बाद संवाददाताओं से बात कर रहे थे। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का दौरा दिखावा है। वे मन से कुछ नहीं करते, जनता के लिए कुछ नहीं करते, क्योंकि उनके अंदर वो सोच ही नहीं है। वे परिवार के लिए जीते हैं।
भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता जनता के साथ
बिप्लब देव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता है, जनता के साथ जोड़े हुए रहता है, जनता के लिए जीता है और इसमें भूल-चूक हो सकती है। किंतु समाधान भी हम करते हैं, उसका निर्देशन भी हम करते हैं, इन्क्वायरी भी हम करते हैं, सजा भी हम ही देते हैं, सस्पेंड भी हम ही करते हैं। सरकार में हैं तो इसलिए उसका समाधान भी हम ही लोग करेंगे।
देश की जितनी प्रॉब्लम उसकी वजह नेहरू परिवार
बिप्लब देव ने कहा कि इस देश का आज जितने भी प्रॉब्लम है, वो नेहरू परिवार के कारण से ही हुई है। उसके सिवाय कुछ भी नहीं है। कुछ भी कारण हो, इसके पीछे सिर्फ इनके लंबे समय सत्ता में बैठने के कारण से हुई है, क्योंकि इस देश में अंग्रेजों के बना हुआ तीन कानून जो आईपीसी, सीआरपीसी, ये इंग्लिश के जमाने का बना हुआ। अब मोदीजी और अमित शाहजी ने चेंज करना पड़ा। कानून तक बना नहीं पाए आपने, इतना साम्राज्य किया। तो इसलिए भारतीय जनता पार्टी के सरकार और व्यवस्था को ये उंगली उठाने के पहले अपना देख लें, जो उन्होंने क्या किया। मैं आज संगठन और व्यवस्था के बारे में आया हूं, आपने छेड़ दिया, इसलिए बोल दिया। तो हमको न छेड़ो, ये अच्छा है।
सभी नेताओं को शालीनता मेंटेन करनी होगी
देव ने भाजपा नेताओं के व्यवहार को लेकर कहा कि सभी नेताओं को शालीनता को मेंटेन करनी होगी। यहां कोई नेता छोटा या बड़ा कोई नहीं होता। नरोत्तम मिश्रा के कोर कमेटी की बैठक में शामिल नहीं होने पर उन्होंने कहा कि ऐसी कोई बात नहीं है, नरोत्तम जी मेरे मित्र हैं...उनसे फोन पर बात हुई है। उन्होंने कहा कि भाजपा कोर ग्रुप को सुचारू रूप से आगे बनाया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि पार्टी की कोई भी बात है सर्वाजनिक स्थल पर नहीं जाना चाहिए।
ये भी पढ़ें: एक कचौड़ी दो समोसा, BJP पर नहीं भरोसा... अखिलेश यादव ने भाजपा पर बोला हमला



















