भोपाल: खेत में पड़े बिजली के तार की चपेट में आए पिता-पुत्र, दोनों की मौके पर मौत; जांच में जुटी पुलिस
भोपाल के बिलखिरिया थाना क्षेत्र में दर्दनाक हादसा हो गया। फसल पर दवा का छिड़काव कर रहे 18 वर्षीय आशीष की खुले बिजली के तार की चपेट में आने से मौत हो गई। बेटे को बचाने पहुंचे पिता ब्रजमोहन भी करंट की चपेट में आ गए और दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
Rohit Sharma
14 Aug 2026

























