देखरेख की दरकार:उपेक्षा का शिकार कटनी की ऐतिहासिक धरोहर, बिलहरी के प्राचीन विष्णु वाराह मंदिर के पास गंदगी का अंबार
कटनी जिले के बिलहरी में स्थित प्राचीन विष्णु वाराह मंदिर आज उपेक्षा और बदहाली की तस्वीर बना हुआ है। कल्चुरी कालीन इस ऐतिहासिक धरोहर तक पहुंचने से पहले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कचरे के ढेर और अतिक्रमण का सामना करना पड़ता है। भारतीय पुरातत्व विभाग (ASI) के संरक्षण में होने के बावजूद मंदिर की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है।
Rohit Sharma
23 Jul 2026


























