CG NEWS:बिलासपुर में खत्म होगी सिलेंडर की झंझट! 31 जुलाई से पाइप से पहुंचेगी रसोई गैस, सिर्फ 1300 रुपये में मिलेगा कनेक्शन
बिलासपुर में घरेलू रसोई गैस व्यवस्था में बड़ा बदलाव होने जा रहा है। शहर में पाइप्ड नेचुरल गैस (PNG) सेवा शुरू करने की तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। अडानी टोटल गैस लिमिटेड ने 31 जुलाई से राजकिशोर नगर क्षेत्र में नियमित गैस सप्लाई शुरू करने का लक्ष्य रखा है। इसके साथ ही शहर के लोगों को एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग, डिलीवरी और बार-बार सिलेंडर बदलने जैसी परेशानियों से राहत मिलने की उम्मीद है। कंपनी के मुताबिक अब तक 330 से अधिक परिवार PNG कनेक्शन के लिए आवेदन कर चुके हैं। इनमें करीब 30 घरों में म
PREM
3 Jul 2026



























