इंदौर में निकली चुनरी यात्रा, मुख्यमंत्री मोहन यादव बोले–इस आयोजन ने सभी वर्गों को एक सूत्र में पिरोया
इंदौर में नवरात्र के अवसर पर बड़ा गणपति मंदिर से बिजासन माता मंदिर तक 2.5 किलोमीटर लंबी चुनरी यात्रा निकाली गई। दो लाख सितारों, गोटे और मोतियों से सजी चुनरी मां बिजासन को अर्पित की गई। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यात्रा को रवाना किया। आयोजन के 17 वर्ष पूरे हो चुके हैं। यात्रा में हजारों श्रद्धालु, संत और कई प्रमुख जनप्रतिनिधि शामिल हुए।
Naresh Bhagoria
18 Oct 2026

























