Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

पंजाब के संगरूर में बड़ा सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों को कार ने कुचला; 8 की मौत, आरोपी ड्राइवर फरार

पंजाब के संगरूर जिले के लेहरागागा में तेज रफ्तार कार ने मनरेगा मजदूरों को कुचल दिया। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी ड्राइवर की पहचान कर ली है और उसकी तलाश जारी है।
पंजाब के संगरूर में बड़ा सड़क हादसा, मनरेगा मजदूरों को कार ने कुचला; 8 की मौत, आरोपी ड्राइवर फरार

पंजाब के संगरूर जिले के लेहरागागा में रविवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां काम कर रहे मनरेगा मजदूरों को तेज रफ्तार कार ने कुचल दिया। हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। पुलिस के मुताबिक, पांच मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि तीन ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। हादसे के शिकार सभी लोग लेहरागागा के नजदीकी गांव अलीशेर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

सड़क किनारे काम कर रहे थे करीब 25 मजदूर

जानकारी के अनुसार, हादसे के समय मौके पर करीब 25 मनरेगा मजदूर काम कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी और कई मजदूर इसकी चपेट में आ गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान तीन और लोगों की मौत हो गई। शुरुआत में पांच मृतकों के शव लेहरागागा अस्पताल में रखे होने की जानकारी सामने आई थी। बाद में इलाज के दौरान तीन अन्य मजदूरों की मौत की सूचना मिली, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गई।

मृतकों में महिलाएं भी शामिल

हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान अलीशेर गांव के निवासियों के रूप में हुई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, मृतकों में करमजीत कौर, जीवन सिंह, निक्की, सरबजीत कौर, रणजीत कौर, करमजीत, रानी कौर और देशराज शामिल हैं। पुलिस के मुताबिक, सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।

Breaking News

आरोपी ड्राइवर की पहचान, तलाश जारी

संगरूर के एसपी पलविंदर चीमा ने बताया कि हादसे में शामिल कार चालक की पहचान कर ली गई है। आरोपी का नाम परगट सिंह काला बताया गया है, जो रैधड़ाना गांव का रहने वाला है। हादसे में इस्तेमाल कार शेवरले मैग्नम थी और उस पर पंजाब का रजिस्ट्रेशन नंबर था। एसपी के अनुसार, पुलिस ने आरोपी को ट्रेस कर लिया है और उसे जल्द गिरफ्तार करने की कोशिश की जा रही है। हादसे के बाद आरोपी चालक के फरार होने की जानकारी सामने आई है।

ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा: 15 श्रद्धालुओं की मौत, घायलों से मिले ज्योतिरादित्य सिंधिया; पुलिसकर्मी सस्पेंड

FIR दर्ज कर होगी जांच

एसपी पलविंदर चीमा ने बताया कि मामले में FIR दर्ज की जाएगी और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई होगी। उन्होंने कहा कि जांच पारदर्शी तरीके से की जाएगी और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस हादसे में आठ लोगों की मौत से अलीशेर गांव में शोक का माहौल है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी चालक की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Sona Rajput
By Sona Rajput

माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन किया है। साल 2022 ...

Latest Posts