Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर जुहू में फायरिंग, ड्राइवर और रिक्शा चालक घायल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी

मुंबई के जुहू इलाके में अभिनेता टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर फायरिंग की खबर सामने आई है। अभिनेता सुरक्षित बताए जा रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से घटना की जिम्मेदारी लेने का दावा करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट सामने आई है। आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने 12 टीमें गठित की हैं।
मुंबई में एक्टर टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर जुहू में फायरिंग, ड्राइवर और  रिक्शा चालक घायल, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने ली जिम्मेदारी
फाइल फोटो

मुंबई। एक्टर टाइगर श्रॉफ को लेकर रविवार को फायरिंग की गई। जानकारी के मुताबिक, मुंबई के जुहू इलाके में उनकी गाड़ी पर गोली चलाई गई। घटना के पीछे की वजह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सकी है। राहत की बात यह है कि इस घटना में टाइगर श्रॉफ सुरक्षित बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हमले से जुड़े सभी पहलुओं का पता लगाने में जुटी है।

फुटबॉल खेलकर लौट रहे थे टाइगर श्रॉफ, गाड़ी निकलते ही हुई फायरिंग

बताया जा रहा है कि टाइगर श्रॉफ फुटबॉल खेलकर घर लौट रहे थे। इसी दौरान जैसे ही उनकी गाड़ी ग्राउंड से बाहर निकली, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। बदमाशों ने 5 से 7 राउंड गोलियां चलाईं। इस घटना में टाइगर श्रॉफ के ड्राइवर और मौके पर मौजूद एक रिक्शा चालक के घायल होने की खबर है। हालांकि, अभिनेता पूरी तरह सुरक्षित बताए जा रहे हैं। 

लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम से पोस्ट

/img/89/1792337521303

इस घटना के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग की ओर से हमले की जिम्मेदारी ली गई है। गैंगस्टर अनिल पंडित के नाम से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा किया गया है। हालांकि, इस पोस्ट की प्रामाणिकता और घटना से उसके संबंध की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। पुलिस सोशल मीडिया पर सामने आए दावे की भी पड़ताल कर रही है।

आरोपी की तलाश में पुलिस की 12 टीमें गठित

टाइगर श्रॉफ की गाड़ी पर गोली चलाने वाले आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 12 टीमें गठित की हैं। टीमें आरोपी का पता लगाने और घटना से जुड़े सुराग जुटाने में लगी हैं। फिलहाल पुलिस की जांच जारी है। गोलीबारी के पीछे की वजह, आरोपी की पहचान और सोशल मीडिया पर किए गए दावे की सच्चाई जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी।

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts