Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

नर्मदापुरम के पिपरिया में पटवारी ने ट्रेन से कटकर दी जान, पार्किंग में खड़ी बंद कार में मिले 2 बेटों के शव

नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में रायसेन जिले में पदस्थ पटवारी अजय धाकड़ ने ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी उनकी कार से दोनों बेटों के शव मिले। पुलिस को शुरुआती जांच में बच्चों की गला घोंटकर हत्या किए जाने की आशंका है। मामले की जांच जारी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।
नर्मदापुरम के पिपरिया में पटवारी ने ट्रेन से कटकर दी जान, पार्किंग में खड़ी बंद कार में मिले 2 बेटों के शव
मृतक पटवारी अजय धाकड़

पिपरिया। नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में रविवार दोपहर करीब 3 बजे रायसेन जिल में पदस्थ एक पटवारी अजय धाकड़ ने संघमित्रा एक्सप्रेस के सामने कूदकर आत्महत्या कर ली। उनका सिर धड़ से अलग हो गया। बाद में उसकी कार रेलवे स्टेशन के पास पार्किंग में खड़ी मिली। कार में उसके दो बेटों के शव मिले। पुलिस ने आशंका जताई है कि बच्चों की गला घोंटकर हत्या करने के बाद पटवारी ने आत्महत्या की होगी।

उदयपुरा में पटवारी थे अजय धाकड़

/img/89/1792341590923

कार में बच्चों के शव मिलने के बाद लगी भीड़

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतक अजय धाकड़ रायसेन जिले के बरेली स्थित अलीगंज गांव के रहने वाले थे। वे उदयपुरा में पटवारी के पद पर पदस्थ थे। ट्रेन से कटकर खुदकुशी की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची।  मृतक अजय के परिजन ने बताया कि जीआरपी से खुदकुशी की सूचना मिलने के बाद अजय के दोनों बच्चों की तलाश शुरू की गई। शाम करीब 6 बजे रेलवे स्टेशन की पार्किंग में खड़ी बंद कार में बेटों के शव मिले।

ये भी पढ़ें: पिपरिया के पास OHE लाइन पर बंदरों का उत्पात, इटारसी-जबलपुर के बीच बंद रहा रेल यातायात

बच्चों को फिल्म दिखाने का कहकर निकले से घर थे

बच्चों की पहचान शिवम और समर्थ के रूप में हुई है। समर्थ 9वीं और शिवा 6वीं कक्षा में पढ़ता था। बताया जाता है कि मृतक अजय दोनों बच्चों को फिल्म दिखाने की बात कहकर पिपरिया लाया था। एसडीओपी आशीष कुमार पवार ने बताया कि शुरुआती जांच में दोनों बच्चों की गर्दन पर गला घोंटने जैसे निशान मिले हैं। हालांकि, बच्चों की मौत किन परिस्थितियों में हुई और अजय धाकड़ ने आत्महत्या क्यों की, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट का इंतजार है।

ये भी पढ़ें: पिपरिया-सांडिया रोड पर दो कारों की जोरदार भिड़ंत, युवक की मौत; 8 घायल, दो नर्मदापुरम रेफर

Naresh Bhagoria
By Naresh Bhagoria

नरेश भगोरिया। 27 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हूं। माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्ववि...

Latest Posts