Raipur News:रायपुर में चलती बाइक बनी आग का गोला: भाठागांव में होंडा शाइन में अचानक लगी आग, युवक ने कूदकर बचाई जान
रायपुर के पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र के भाठागांव इलाके में सोमवार को चलती होंडा शाइन बाइक में अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। बाइक सवार युवक भाठागांव से तेलीबांधा की ओर जा रहा था, तभी बाइक से धुआं निकलने लगा। कुछ ही सेकेंड में आग ने पूरी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। युवक ने बिना देर किए बाइक रोककर छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बच गई। देखते ही देखते बाइक धू-धूकर जलने लगी और सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। राहगीरों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग तेजी से फैलने के कारण सफलता नहीं मिल सकी। सू
PREM
3 Aug 2026



























