मछुआरों को बचाने निकले SDRF जवान खुद फंसे! खम्मम में बेथुपल्ली झील में दो नावें पलटीं, 10 कांस्टेबल लापता
तेलंगाना के खम्मम जिले में बेथुपल्ली झील में मछुआरों को बचाने पहुंची SDRF की दो नावें तेज पानी के बहाव में पलट गईं। हादसे के बाद करीब 10 जवानों के लापता होने की खबर है। भारी बारिश और चक्रवात के कारण झील में पानी का स्तर बढ़ा हुआ है। मौके पर NDRF और बचाव दल तलाश में जुटे हैं।
Aditi Rawat
5 Nov 2026

























