बीजापुर में नक्सलियों के डंप पर बड़ा वार, 8 किलो जिलेटिन, 74 कारतूस और हथियारों का जखीरा बरामद
फरसेगढ़ के बड़ेआलवाड़ा जंगल में सुरक्षाबलों की संयुक्त सर्चिंग कार्रवाई, 303 राइफल के पार्ट्स, डेटोनेटर वायर, वॉकी-टॉकी और विस्फोटक सामग्री जब्त,बीजापुर के फरसेगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ेआलवाड़ा जंगल में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के छिपाए गए डंप को बरामद किया है। 16 सितंबर को फरसेगढ़ पुलिस, डीआरजी बीजापुर और बीडीएस की संयुक्त टीम ने सर्चिंग अभियान चलाया।
PREM
17 Sep 2026


























