CG NEWS:बस्तर का 'नटवरलाल' फिर गिरफ्तार: 4 बार जेल से भागने वाला शातिर आखिर पुलिस के शिकंजे में
बस्तर में जेल प्रशासन के लिए चुनौती बने आदतन अपराधी महेंद्र दीवान उर्फ 'बस्तर का नटवरलाल' को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। करीब तीन महीने पहले 25 मार्च को वह जगदलपुर केंद्रीय जेल की दीवार फांदकर फरार हो गया था। लगातार तलाश के बाद कोतवाली पुलिस ने नारायणपुर में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी लीलाधर राठौर के अनुसार मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर विशेष टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को बिना किसी संघर्ष के पकड़ लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही
PREM
23 Jul 2026




























