CG NEWS:बस्तर का 'नटवरलाल' फिर गिरफ्तार: 4 बार जेल से भागने वाला शातिर आखिर पुलिस के शिकंजे में

जगदलपुर सेंट्रल जेल की दीवार फांदकर फरार हुआ आदतन चोर तीन महीने बाद नारायणपुर से गिरफ्तार, बस्तर-दंतेवाड़ा-कांकेर में दर्ज हैं कई मामले। जगदलपुर केंद्रीय जेल से 25 मार्च को फरार हुए महेंद्र दीवान उर्फ नटवरलाल को कोतवाली पुलिस ने नारायणपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। मुखबिर की सूचना पर विशेष टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।
बस्तर का 'नटवरलाल' फिर गिरफ्तार: 4 बार जेल से भागने वाला शातिर आखिर पुलिस के शिकंजे में

रायपुर बस्तर न्यूज। बस्तर में जेल प्रशासन और पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बने आदतन अपराधी महेंद्र दीवान उर्फ 'बस्तर का नटवरलाल' को आखिरकार पुलिस ने तीन महीने की तलाश के बाद गिरफ्तार कर लिया। जगदलपुर केंद्रीय जेल से फिल्मी अंदाज में फरार हुआ आरोपी नारायणपुर में पुलिस की घेराबंदी में पकड़ा गया। उसके खिलाफ चोरी के कई मामले दर्ज हैं और वह चार बार पुलिस व जेल सुरक्षा को चकमा देकर भाग चुका है।

CG NEWS: 'अ' से अनार नहीं... अब अपनी बोली से होगी पढ़ाई, जशपुर के 202 स्कूलों में सादरी भाषा से शुरू हुई नई शिक्षा

तीन महीने बाद गिरफ्तारी

जगदलपुर केंद्रीय जेल से 25 मार्च को फरार हुए महेंद्र दीवान उर्फ नटवरलाल को कोतवाली पुलिस ने नारायणपुर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी लंबे समय से पुलिस की गिरफ्त से बाहर था। मुखबिर की सूचना पर विशेष टीम ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया।

पुलिस ने ऐसे पकड़ा

कोतवाली थाना प्रभारी लीलाधर राठौर ने बताया कि आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम को नारायणपुर भेजा गया, जहां बिना मौका दिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

CG NEWS: तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की मौके पर मौत

चोरी के मामलों का आदतन आरोपी

महेंद्र दीवान (25) दंतेवाड़ा जिले के चितालंका कलारपारा का रहने वाला है। उसके खिलाफ बस्तर, दंतेवाड़ा और कांकेर जिलों में चोरी के सात मामले दर्ज हैं। पुलिस रिकॉर्ड में वह आदतन अपराधी के रूप में दर्ज है।

फिल्मी अंदाज में जेल से भागा था

25 मार्च की शाम महेंद्र पुरुष बैरक से निकलकर महिला बैरक की ओर पहुंचा और वहां की अपेक्षाकृत कम ऊंचाई वाली दीवार फांदकर फरार हो गया। कैदियों के शोर मचाने तक वह अंधेरे का फायदा उठाकर जेल परिसर से बाहर निकल चुका था। इस घटना के बाद जेल सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठे थे।

CG NEWS: छत्तीसगढ़ में 45 लाख वाहन बिना बीमा! सड़क पर दौड़ रही हर दूसरी गाड़ी, हादसे में पड़ सकती है भारी मार

रायपुर शिफ्ट करने की थी तैयारी

सूत्रों के अनुसार, महेंद्र के पुराने रिकॉर्ड को देखते हुए उसे रायपुर केंद्रीय जेल की हाई सिक्योरिटी सेल में भेजने की तैयारी चल रही थी। आदेश की प्रक्रिया पूरी होने से पहले ही उसने जगदलपुर जेल से फरार होकर सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती दे दी।

चार बार पुलिस और जेल को दे चुका है चकमा

महेंद्र पहले दंतेवाड़ा जेल और कांकेर जेल से फरार हो चुका है। एक बार इलाज के दौरान महारानी अस्पताल (मेकाज) से भी पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था, हालांकि कुछ घंटों बाद उसे पकड़ लिया गया था। जगदलपुर जेल से फरारी उसकी चौथी बड़ी घटना मानी जा रही है।

CG NEWS: बारिश में डूबा जैजैपुर सरकारी अस्पताल: डिलीवरी रूम से जनरल वार्ड तक घुसा नाली का गंदा पानी, मरीजों ने दहशत में काटी रात

फिर भेजा जाएगा कड़ी सुरक्षा वाली जेल

नारायणपुर से गिरफ्तारी के बाद आरोपी को कड़ी सुरक्षा के बीच न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस और जेल प्रशासन अब उसे हाई सिक्योरिटी निगरानी में रखने की तैयारी कर रहे हैं ताकि दोबारा फरार होने की संभावना खत्म की जा सके।

PREM

मै प्रेम निर्मलकर मैने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दैनिक भास्कर से की, विगत 18 वर्षों से मुझे पत...Read More

Latest Posts