‘इश्कबाज’ फेम सुरभि चंदना का नया कदम, प्रोडक्शन में एंट्री, कुकिंग बैकड्रॉप पर बनाएंगी फैमिली ड्रामा
‘इश्कबाज’ और ‘नागिन 5’ जैसे शोज से पहचान बनाने वाली सुरभि चंदना अब अपने करियर में एक नया कदम रख रही हैं। सुरभि ने अपने पति करण शर्मा के साथ मिलकर ‘फील गुड स्टूडियोज’ नाम से प्रोडक्शन हाउस शुरू किया है। इस बैनर के तहत वह अब कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में उतर रही हैं और एक नए डेली सोप के जरिए बतौर प्रोड्यूसर अपनी शुरुआत करने जा रही हैं।
Rohit Sharma
25 Mar 2026


























