भोपाल की प्लास्टिक फैक्ट्री में लगी आग, आसमान में दूर तक दिखा काला धुआं, 3 दमकल टीमें जुटीं
भोपाल के बड़वई इलाके में रविवार सुबह करीब 9 बजे कबाड़ गोदाम में भीषण आग लग गई। प्लास्टिक और पुट्ठे के कारण आग तेजी से फैल गई। धुएं का गुबार 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दिया। तीन दमकल गाड़ियां आग बुझाने में जुटी हैं। फिलहाल किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
Dolly Wasvani
29 Nov 2026































