सोहागपुर के ASI गणेश राय को मिलेगा अति उत्कृष्ट सेवा पदक, 15 अगस्त को होगा सम्मान
सोहागपुर थाने में पदस्थ सहायक उप निरीक्षक गणेश राय को पुलिस सेवा में उत्कृष्ट योगदान के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय के अति उत्कृष्ट सेवा पदक से सम्मानित किया जाएगा। उन्हें 15 अगस्त 2026 को नर्मदापुरम पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान यह सम्मान मिलेगा। पुलिस अधिकारियों, स्टाफ, पत्रकारों और स्थानीय लोगों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
Neelam Tiwari
14 Aug 2026
































