दुर्ग में आर्मी जवान की पत्नी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, पुलिस हर पहलुओं पर कर रही जांच
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में गुरुवार रात एक आर्मी जवान की पत्नी ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। यह घटना मोहन नगर थाना क्षेत्र की है।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा तोड़कर महिला को फंदे से उतारा। इसके बाद पंचनामा कर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया।
Shivani Gupta
29 Aug 2025

























