भिंड में भाई के साथ बाजार जा रही युवती ने गौरी सरोवर में लगाई छलांग, एसडीआरएफ ने चलाया रेस्क्यू ऑपरेशन
भिंड के गौरी सरोवर में शनिवार शाम एक युवती अंजलि बघेल ने छलांग लगा दी। वह बीटीआई क्षेत्र की निवासी है और अपने भाई के साथ फॉर्म भरने के सिलसिले में बाजार जा रही थी। घटना की सूचना पर देहात थाना पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने तलाशी अभियान शुरू किया, लेकिन देर रात तक युवती का पता नहीं चल सका।
Asgar Khan
24 Oct 2026


























