निकाह से 4 दिन पहले MD तस्करी में फंसा दूल्हा! इंदौर में 6 ड्रग तस्कर गिरफ्तार, 64 ग्राम नशा बरामद

इंदौर। नशे के कारोबार के खिलाफ लसूडिया पुलिस ने दो अलग-अलग कार्रवाई करते हुए छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 64 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख 50 हजार रुपए बताई जा रही है। कार्रवाई में पकड़ा गया एक आरोपी राजस्थान के झालावाड़ जिले का रहने वाला है और पुलिस के मुताबिक उसका चार दिन बाद इंदौर में निकाह होना था।
संबंधित खबर: बिग बॉस 20 में भावुक हुईं मैरी कॉम, रोते-रोते बताया अपना दर्द; फिर अरिश्फा-आम्रपाली में छिड़ी जंग
महालक्ष्मी नगर के फ्लैट में दबिश, 9.17 ग्राम MD मिली
लसूडिया पुलिस के मुताबिक पहली कार्रवाई 21 सितंबर की सुबह महालक्ष्मी नगर स्थित एक फ्लैट में की गई। संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने यहां दबिश दी। तलाशी के दौरान हर्ष शर्मा, रुपाली रावल और रानी कौशल को पकड़ा गया। इनके कब्जे से 9.17 ग्राम MD बरामद होने का दावा पुलिस ने किया है।
संबंधित खबर: ड्रग्स के धंधे में ‘गब्बर’ का कनेक्शन! 30 ग्राम MD केस में फरार आरोपी गिरफ्तार
सब्जी मंडी में दो आरोपी पकड़े, बाइक भी जब्त
दूसरी कार्रवाई निरंजनपुर सब्जी मंडी परिसर में की गई। यहां पुलिस ने शहजाद चौधरी और मोहम्मद सद्दाम को गिरफ्तार किया। तलाशी में दोनों के पास से 55.68 ग्राम MD बरामद हुई। पुलिस ने एक बिना नंबर की बजाज पल्सर बाइक भी जब्त की है।
संबंधित खबर: प्रॉपर्टी ब्रोकिंग की आड़ में MD ड्रग्स का धंधा:53 ग्राम नशे के साथ तस्कर गिरफ्तार
पूछताछ में राजस्थान कनेक्शन आया सामने
पुलिस पूछताछ में MD की सप्लाई के लिए राजस्थान कनेक्शन सामने आने की बात कही गई। पुलिस के मुताबिक आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर झालावाड़ जिले के डग निवासी 21 वर्षीय शेख अनस की तलाश शुरू की गई। तकनीकी जांच के आधार पर पुलिस ने उसे कोटा से हिरासत में लिया।
संबंधित खबर: PU Special : मध्यप्रदेश में ड्रग्स की नो एंट्री की तैयारी, 5 राज्यों की पुलिस मिलकर तोड़ेगी नशे का नेटवर्क
चार दिन बाद था निकाह, पैसों के लिए तस्करी का आरोप
पुलिस के अनुसार शेख अनस का चार दिन बाद इंदौर में निकाह होना था। पूछताछ में उसने पैसों की जरूरत के चलते MD की तस्करी करने की बात स्वीकार की है। हालांकि पुलिस अब उससे ड्रग्स की सप्लाई और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है।




















