PU Special :गणपति पंडाल के बाहर बनाई ड्रीम बॉल, युवाओं में दिखा अपनी विश लिखने का क्रेज

गणपति पंडालों में भव्य झांकियां और आकर्षक सजावट श्रद्धालुओं को अपनी ओर खींच रही हैं, लेकिन महू नाका का एक पंडाल अपनी अनोखी पहल के कारण चर्चा में है। यहां बप्पा के दर्शन करने पहुंच रहे श्रद्धालु फूल-माला के साथ अपनी मन की बात भी लिखकर भगवान को समर्पित कर रहे हैं।
गणपति पंडाल के बाहर बनाई ड्रीम बॉल, युवाओं में दिखा अपनी विश लिखने का क्रेज
गणपति पंडाल के बाहर बनाई ड्रीम बॉल

प्रभा उपाध्याय, इंदौर। पंडाल में श्रद्धालुओं के लिए एक विशेष मनोकामना दीवार बनाई गई है, जहां लोग स्केच पेन से अपनी इच्छाएं, उम्मीदें और प्रार्थनाएं लिख रहे हैं। इस दीवार पर किसी ने नौकरी, परीक्षा में सफलता और बेहतर करियर की कामना की है, तो किसी ने माता-पिता के अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली के लिए प्रार्थना की है। किसी श्रद्धालु ने भारतीय क्रिकेट टीम की जीत की इच्छा जताई है, तो किसी ने शादी और अपना घर बनने की मनोकामना लिखी है।

मनोकामना लिखकर बप्पा को समर्पित कर रहे श्रद्धालु

महू नाका के गणेश पंडाल में बनाई गई विशेष दीवार श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। बप्पा के दर्शन करने आने वाले लोग फूल-माला चढ़ाने के साथ स्केच पेन से दीवार पर अपनी मनोकामना लिख रहे हैं। आयोजकों ने श्रद्धालुओं को अपनी बात लिखने का मौका दिया है, जिसके चलते हर उम्र के लोग उत्साह के साथ इस पहल में शामिल हो रहे हैं।

ये भी पढ़ें: इंदौर में नो कार डे: आठ चौराहों पर 30% कम हुई कारों की आवाजाही, अफसरों ने चुनी ईवी

किसी ने नौकरी तो किसी ने अच्छे स्वास्थ्य की मांगी दुआ

मनोकामना दीवार पर लिखे संदेश शहरवासियों की अलग-अलग उम्मीदों और भावनाओं को सामने ला रहे हैं। किसी ने दोस्त को नौकरी मिलने की प्रार्थना लिखी है, तो छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में सफलता और बेहतर करियर की इच्छा जताई है। कई श्रद्धालुओं ने माता-पिता के अच्छे स्वास्थ्य और परिवार की खुशहाली की कामना की है, जबकि कुछ लोगों ने अपने विवाह की मनोकामना भी बप्पा के सामने रखी है।

क्रिकेट टीम की जीत से लेकर अपना घर पाने तक की विश

इस दीवार पर लिखी मनोकामनाओं में युवाओं की पसंद और उनकी उम्मीदें भी नजर आ रही हैं। जेन-जी शिवांश वर्मा ने बप्पा से चेन्नई सुपर किंग्स के अगले आईपीएल में फिर जीतने की विश मांगी है। वहीं, सिखा तिवारी ने अपना घर बनने की मनोकामना लिखी है। उनका कहना है कि अभी परिवार किराए के मकान में रहता है और बार-बार घर बदलने की परेशानी होती है, इसलिए अपना घर होने की इच्छा है।

Breaking News

पंडाल की पहचान बन गई मनोकामना दीवार

मनोकामनाओं से भरती जा रही यह दीवार अब गणेश पंडाल की खास पहचान बन गई है। यहां लिखे संदेशों में आस्था, उम्मीद और विश्वास के साथ लोगों की निजी जिंदगी से जुड़ी इच्छाएं भी दिखाई देती हैं। पंडाल समिति के मुताबिक, श्रद्धालुओं को बप्पा से भावनात्मक रूप से जोड़ने के उद्देश्य से यह पहल शुरू की गई है और लोग उत्साह के साथ इसमें हिस्सा ले रहे हैं।

ये भी पढ़ें: बिल भरो, नहीं तो कनेक्शन कट जाएगा...फिर आई ठगी की लिंक, मंडीदीप-गोविंदपुरा के उद्योगों को MPIDC के नाम पर कॉल

हर दिन सैकड़ों श्रद्धालु लिख रहे अपनी विश

पंडाल समिति का कहना है कि अपनी बात लिखने का मौका मिलने से श्रद्धालु इस पहल से जुड़ रहे हैं। हर दिन सैकड़ों लोग पंडाल में पहुंचकर अपनी विश लिखकर बप्पा के चरणों में समर्पित कर रहे हैं। समिति के अनुसार मनोकामना दीवार का उद्देश्य सिर्फ लोगों की इच्छाएं दर्ज करना नहीं, बल्कि उन्हें अपनी आस्था और भावनाओं को एक अलग तरीके से व्यक्त करने का अवसर देना भी है।

Rohit Sharma
By Rohit Sharma

पीपुल्स इंस्टीट्यूट ऑफ मीडिया स्टडीज, माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय...Read More

Latest Posts