Download App
Download on the App StoreGet it on Google Play
Breaking News

सीहोर: पुलिस की बैंक अधिकारियों के साथ बैठक, बैंक स्टाफ साइबर फ्रॉड से रहे सतर्क

साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों और ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी से आम लोगों को बचाने के लिए सीहोर पुलिस ने बैंकों के साथ समन्वय मजबूत करने की दिशा में अहम पहल की है। 24 सितंबर को पुलिस अधीक्षक कार्यालय के सभागार में पुलिस और विभिन्न शासकीय और निजी बैंकों के प्रतिनिधियों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
सीहोर: पुलिस की बैंक अधिकारियों के साथ बैठक, बैंक स्टाफ साइबर फ्रॉड से रहे सतर्क
पुलिस की बैंक अधिकारियों के साथ बैठक

सीहोर। बैठक पुलिस अधीक्षक सीहोर सोनाक्षी सक्सेना के नेतृत्व में और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. प्रशांत चौबे के समन्वय से आयोजित की गई। इसमें लीड बैंक मैनेजर जयदीप भट्टाचार्य सहित जिले के 26 शासकीय और निजी बैंकों के मैनेजर और प्रतिनिधि तथा पुलिस विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने साइबर अपराधों की रोकथाम में बैंकिंग संस्थानों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए आपसी समन्वय को और मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में साइबर ठगी की रकम को तत्काल होल्ड कराने, संदिग्ध खातों की पहचान, म्यूल अकाउंट पर कार्रवाई और पुलिस-बैंक के बीच रियल टाइम डाटा शेयरिंग को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।

म्यूल अकाउंट पर रहेगी विशेष नजर

बैठक में साइबर अपराधों में इस्तेमाल होने वाले फर्जी और संदिग्ध बैंक खातों को लेकर विशेष चर्चा हुई। पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रतिनिधियों से ऐसे खातों की पहचान कर तत्काल आवश्यक कार्रवाई करने और संबंधित जानकारी साइबर पुलिस के साथ साझा करने के निर्देश दिए। ऐसे खातों पर निगरानी बढ़ाने का उद्देश्य साइबर ठगी की रकम के लेनदेन को समय रहते रोकना और अपराधियों तक पहुंचने में पुलिस को मदद देना है।

ये भी पढ़ें: बिग बॉस 20 में भावुक हुईं मैरी कॉम, रोते-रोते बताया अपना दर्द; फिर अरिश्फा-आम्रपाली में छिड़ी जंग

NCRP समेत तकनीकी सिस्टम के इस्तेमाल पर जोर

बैठक में National Cyber Crime Reporting Portal (NCRP), MRM और GRM सहित साइबर अपराध से जुड़े विभिन्न तकनीकी सिस्टम और प्रक्रियाओं के प्रभावी उपयोग पर चर्चा की गई। अधिकारियों ने कहा कि साइबर वित्तीय धोखाधड़ी के मामलों में समय बेहद महत्वपूर्ण होता है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस और बैंक के बीच तेजी से सूचना का आदान-प्रदान होने पर संदिग्ध लेनदेन और खातों पर समय रहते कार्रवाई की जा सकती है।

पीड़ित की रकम होल्ड कराने पर फोकस

साइबर फ्रॉड के मामलों में पीड़ित की राशि को तत्काल होल्ड या फ्रीज कराने की प्रक्रिया को अधिक प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया गया। पुलिस और बैंक प्रतिनिधियों के बीच बेहतर तालमेल से धोखाधड़ी के बाद धनराशि के आगे ट्रांसफर होने की संभावना को कम करने और उपलब्ध बैंकिंग जानकारी के आधार पर आरोपियों तक पहुंचने में मदद मिलने की बात कही गई।

Breaking News

रियल टाइम डाटा शेयरिंग से तेज होगी कार्रवाई

बैठक में पुलिस और बैंकों के बीच आवश्यक सूचनाओं की रियल टाइम शेयरिंग को महत्वपूर्ण बताया गया। संदिग्ध खातों, साइबर फ्रॉड से जुड़े लेनदेन और पीड़ितों की शिकायतों से संबंधित जानकारी तेजी से साझा होने पर कार्रवाई की प्रक्रिया को गति देने पर चर्चा हुई। बैंक अधिकारियों को साइबर अपराध से संबंधित पुलिस कार्रवाई में आवश्यक सहयोग उपलब्ध कराने के निर्देश भी दिए गए।

बैंक परिसरों के आसपास CCTV निगरानी बढ़ाने का प्रस्ताव

साइबर अपराध के साथ बैंकिंग गतिविधियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैंक परिसर और उसके आसपास CCTV निगरानी बढ़ाने का प्रस्ताव भी बैठक में रखा गया। पुलिस की ओर से सभी बैंकों से इस दिशा में सहयोग की अपेक्षा की गई। बैठक में मौजूद बैंक अधिकारियों ने प्रस्ताव का समर्थन करते हुए आवश्यक सहयोग देने का आश्वासन दिया।

ये भी पढ़ें: दो मासूमों की कुएं में मौत, मां का पेड़ पर शव… मायके-ससुराल के अलग-अलग दावों से उलझी कहानी

साइबर सुरक्षा के लिए सामूहिक जिम्मेदारी

बैठक के अंत में बैंक प्रतिनिधियों से साइबर सुरक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने और साइबर अपराधों की रोकथाम में पुलिस का सहयोग करने को कहा गया। पुलिस और बैंकिंग संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय, संदिग्ध खातों पर तुरंत कार्रवाई और तकनीकी सूचनाओं के तेज आदान-प्रदान को साइबर ठगी के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई का महत्वपूर्ण आधार बताया गया। 

Sunil Sharma
By Sunil Sharma

सुनील शर्मा, सीहोर जिला ब्यूरो, पीपुल्स समाचार ढाई दशक से पत्रकारिता में सक्रिय। दैनिक भास्कर, पत...Read More

Latest Posts