शहडोल: अधिवक्ता के साथ पुलिसकर्मियों ने की मारपीट, सिर फटा-कान जख्मी
शहडोल के बुढ़ार थाना क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात पुलिस और एक अधिवक्ता के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला खूनी झड़प में बदल गया। अधिवक्ता अभिनव पाठक ने पुलिसकर्मियों पर बेवजह लाठियों से बेरहमी से मारपीट करने का आरोप लगाया है। इस घटना में उनके सिर और कान पर गंभीर चोटें आई हैं। वहीं, पुलिसकर्मियों ने भी अधिवक्ता और उनके साथियों पर अभद्रता और झूमाझटकी करने का आरोप लगाया है।
Sanjay Tiwari
31 Oct 2026

























