टीआई हत्याकांड से जुड़े अहम आरोपी की मौत! अहमदाबाद में दो दिन से चल रहा था इलाज, ब्रेन स्ट्रोक बना वजह
टीआई दिलीप पुरी गोस्वामी हत्याकांड से जुड़े अवैध शराब नेटवर्क के आरोपी मोहिन जायसवाल की रविवार को अहमदाबाद में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ब्रेन स्ट्रोक के बाद वह दो दिन से अस्पताल में भर्ती था। एसआईटी भी उस पर नजर रखे हुए थी। खातेगांव में 1 नवंबर को शराब से भरे मिनी ट्रक से कुचलकर टीआई की हत्या की गई थी। मामले में दो अन्य आरोपी भी गिरफ्तार हुए थे।
Hemant Nagle
8 Nov 2026

























