मंदिर से बाहर निकलीं महिलाएं, तेज कार ने मारी टक्कर! 7 घायल, 4 गंभीर, ड्राइवर की ग्रामीणों ने खंभे से बांधकर की पिटाई
मंदसौर के पिपलियामंडी इलाके में रात के समय मंदिर से बाहर निकल रहे लोगों के बीच तेज रफ्तार कार घुस गई। हादसे में छह महिलाएं और एक 13 साल की बच्ची घायल हो गई। चार महिलाओं की हालत गंभीर बताई गई है। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने कार चालक को पकड़ लिया और उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे हिरासत में लिया।
Aditi Rawat
21 Sep 2026


























