हिसार में आधी रात होटलों पर छापा! 41 लोग मिले, दोनों मैनेजर गिरफ्तार
हिसार के न्यू मॉडल टाउन रोड पर सोमवार देर रात पुलिस ने दो होटलों में छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, होटल राज और होटल 999 से कुल 22 युवतियां और 19 युवक संदिग्ध परिस्थितियों में मिले। कार्रवाई के दौरान दोनों होटल मैनेजरों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने अनैतिक व्यापार रोकथाम अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है।
Aditi Rawat
22 Sep 2026


























